फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists gathered in Solanganala, Hidimba temple

Kullu News: सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर में जुटे सैलानी

Sun, 28 Apr 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tourists gathered in Solanganala, Hidimba temple
पर्यटन सीजन में बढ़ने लगी पर्यटकों की संख्या, साहसिक गतिविधियों का आनंद उठाने पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन ने दस्तक दे दी है। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो रहे हैं। धार्मिक पर्यटन स्थलों में जहां श्रद्धालु देवी-देवताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं वहीं अन्य पर्यटन स्थलों में साहसिक और शीतकालीन खेलों का लुत्फ भी उठा रहे हैं। वीकेंड के चलते मनाली, गुलाबा, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना 1000 तक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं।
रविवार को सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर और वशिष्ट में पर्यटकों की भीड़ रही। हिडिंबा मंदिर में दर्शन के लिए पर्यटकों की लंबी लाइन लगी रही। पर्यटक माता हिडिंबा के दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगे। सोलंगनाला में भी पर्यटकों ने साहसिक खेलों का आनंद उठाया। इसके अलावा अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में दिनभर चहलपहल रही। कोकसर पहुंचकर पर्यटकों ने बर्फ के बीच शीतकालीन खेलों का मजा लिया। ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार से लेकर रविवार तक करीब 3,000 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा वोल्वो बसों और टेंपो ट्रेवलर में भी हजारों पर्यटक सैर सपाटे के लिए मनाली का रुख कर रहे हैं। मई में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। धीरे-धीरे पर्यटक बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि वीकेंड में ऑक्यूपेंसी 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed