फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists gather in Manali due to weekend and Holi happening together

Kullu News: वीकेंड, होली एक साथ होने से मनाली में जुटे सैलानी

Sat, 23 Mar 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tourists gather in Manali due to weekend and Holi happening together
दोगुना बढ़ गई पर्यटक वाहनों की संख्या, 100 से ज्यादा वोल्वो बसें भी आईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। रंगों का पर्व होली और वीकेंड एक साथ होने से मनाली में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। पंजाब से बाइक सवार भी मणिकर्ण साहिब की यात्रा पर भारी संख्या में आ रहे है। पंजाब से मनाली और लौटते हुए ये लोग मणिकर्ण साहिब होकर जा रहे हैं। पर्यटन नगरी मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या इस वीकेंड में दोगुना बढ़ गई है।
शुक्रवार से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। अन्य दिनों में मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 500 से 800 था लेकिन, दो दिन से यह आंकड़ा 1700 की संख्या पार कर गया है। इसके अलावा वोल्वो और टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटक भारी संख्या में मनाली पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी मनाली में पर्यटकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

पर्यटकों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच शीतकालीन खेलों का लुत्फ लिया। मनाली से लाहौल तक पर्यटकों की चहलकदमी से रौनक बढ़ गई। ग्रीन टैक्स बैरियर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक लगभग 1200 वाहन दाखिल हुए। इसके अलावा करीब 100 से अधिक वोल्वो बसें भी मनाली पहुंचीं। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि मनाली में अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वीकेंड में इस संख्या में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पर्यटन कारोबारी दिनेश, कुसमलता, गगन अवस्थी ने बताया कि मनाली में पर्यटकों के आने का क्रम जारी है। पर्यटक बर्फ के बीच जमकर लुत्फ ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed