{"_id":"6967c78292118a1c0b03b049","slug":"tourists-frolicking-in-the-snow-at-shinkula-pass-kullu-news-c-89-1-klu1002-166568-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिंकुला पास में बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिंकुला पास में बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे पर्यटक
Wed, 14 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर शिकुंला दर्रा पर पहुंचे पर्यटक बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
कोकसर जाने वाले पर्यटक भी कर रहे शिंकुला की तरफ रुख
क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शिंकुला पास की बर्फीली चोटियों और तेज धूप के बीच का नजारा अब पर्यटकों के लिए आकर्षक जगह बन गया है। दारचा से शिंकुला तक सड़क यातायात बहाल है।
फोर-व्हील ड्राइव वाहन वालों को 39 किलोमीटर तक यात्रा करने की अनुमति है। कोकसर के बजाय अब पर्यटक शिंकुला की ओर रुख करेंगे जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में और वृद्धि होगी।
इंदौर से घूमने पहुंची महिला पर्यटक ने कहा कि इतनी खूबसूरत जगह में आकर बर्फ देखने को मिलेगी, इसकी कल्पना नहीं की थी। अगर मौसम का रवैया कुछ और दिन ठीक रहा तो शिंकुला पास में पर्यटकों का मेला लग जाएगा। हालांकि इससे पहले बहुत सारे पर्यटक कोकसर की आदि क्षेत्र में बर्फ के दीदार करने पहुंच रहे थे लेकिन अब धार्मिक परंपराओं उत्सव हालडा, ड्रोन एवं पूणा को लेकर कोकसर, डिंपुक और रामथांग गांवों में 14 जनवरी से एक से डेढ़ माह तक पर्यटन गतिविधियों पर रोक रहेगी। ऐसे में क्षेत्र में आने वाले पर्यटक भी शिंकुला की ओर रुख करेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में पर्यटकों का मेला लग जाएगा।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि दारचा से शिंकुला पास तक सड़क बहाल है। इसमें दारचा से आगे 18 किमी तक सभी प्रकार के वाहनों को जाने की अनुमति है। वहां से आगे 39 किलोमीटर शिंकुला टॉप तक फोर बाई फोर विद स्नो चेन वाली गाड़ियों को जाने की अनुमति है। इसके लिए 10 से 3 बजे तक समय निर्धारित है। पर्यटक मौसम और सड़क की दशा देखकर ही यात्रा करें।
--