{"_id":"6779606dde8605df5c090791","slug":"tourists-flocked-to-manali-on-weekend-occupancy-reached-60-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138410-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, 60% पहुंची ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, 60% पहुंची ऑक्यूपेंसी
Sat, 04 Jan 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 04 Jan 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
दो दिन के भीतर मनाली पहुंचे 3,000 से ज्यादा पर्यटक वाहन
बर्फ की चांदी से गुलजार हो रहे घाटी के पर्यटन स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी पड़ी। दो दिन में मनाली में 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। मनाली के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं। मालरोड में भी पर्यटकों का मेला लग गया है। बर्फबारी होने पर पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। होटलों की ऑक्यूपेंसी इन दिनों 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इस वीकेंड मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। वीरवार को मनाली में 1551, शुक्रवार को 1671 पर्यटक वाहन पंजीकृत हुए। इसके अलावा 120 से अधिक वोल्वो और टेंपो ट्रैवलर भी पर्यटकों को लेकर मनाली पहुंचे। दो दिन के दौरान मनाली में 25,000 से अधिक पर्यटक आने का अनुमान है। पर्यटकों ने दिनभर बर्फ के बीच मस्ती की और सोलंगनाला पर्यटकों से गुलजार रहा। स्थानीय पर्यटन स्थलों में भी अच्छी भीड़ देखने को मिली। मालरोड शाम होते ही पर्यटकों से भर गया। इस दौरान ठंड से बचने के लिए पर्यटक मालरोड में खरीदारी भी कर रहे हैं। होटलियर एसोसिएशन के चीफ पैटर्न गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस साल अच्छा सीजन चल रहा है। नववर्ष के जश्न के बाद हालांकि कुछ कमी आई है, लेकिन वीकेंड पर पर्यटन स्थल गुलजार हो रहे हैं। होटलों की आक्यूपेंसी भी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी भीड़ जुट रही है। इस बार भी अच्छी चहल-पहल रही।
--