फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists decreased by 50 percent due to monsoon showers

Kullu News: मानसून की फुहारों से घट गए 50 फीसदी सैलानी

Sat, 06 Jul 2024 10:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Tourists decreased by 50 percent due to monsoon showers
शनिवार को मनाली के माल रोड पर चहलकदमी करते सैलानी। मनाली में अब पर्यटकों की संख्या में भारी कमी
कुल्लू। मानसून की फुहारों के बीच कुल्लू घाटी में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार में 50 फीसदी से भी अधिक की गिरावट आ गई है। जून के अंत तक मनाली में वीकेंड पर करीब 1500 से 1700 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। इस वीकेंड के शुक्रवार को मनाली में 800 वाहनों का प्रवेश हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा धार्मिक नगरी मणिकर्ण में 300 और बंजार घाटी में 150 से 200 पर्यटक वाहन पहुंचे रहे थे। पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ छंटती नजर आ रही है। जलोड़ी दर्रा से लेकर मनाली और लाहौल घाटी में पर्यटन कारोबार आधे तक गिर गया है। इसकी वजह मानसून की दस्तक है। पर्यटन कारोबारियों को जुलाई तक समर सीजन चलने की उम्मीद थी, मगर जुलाई शुरू होते ही इसमें कमी आ गई है।
विज्ञापन

मनाली के रांगड़ी स्थित पर्यटन विभाग के बैरियर में शुक्रवार को 800 वाहनों का प्रवेश दर्ज हुआ है। कसोल में लगे साडा के बैरियर में शुक्रवार को 300 वाहन मणिकर्ण घाटी पहुंचे हैं। पिछले सप्ताह मणिकर्ण पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या 800 से 1000 तक थी। सोझा टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि पूरी बंजार घाटी में अब पर्यटकों की भीड़ छंट गई है। 50 से 60 फीसदी तक कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में पर्यटन गतिविधियां कम होती हैं और मानसून आने से तापमान में भी गिरावट आती है। मनाली के होटल कारोबारी गौतम ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में स्कूल और काॅलेज में छुट्टियां खत्म होने के कारण पर्यटन कारोबार घटा है। इसके अलावा बरसात का भी पर्यटन पर असर पड़ा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed