फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists' car overturns in Jibhi's Rashala, four injured

Kullu News: जिभी के रशाला में पलटी पर्यटकों की कार, चार घायल

Sun, 15 Mar 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tourists' car overturns in Jibhi's Rashala, four injured
बंजार में पलटी पर्यटकों की कार।
बंजार (कुल्लू)। हाईवे-305 के पास जिभी के रशाला में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। इसमें एक महिला सहित चार पर्यटकों को चोट आई है। घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में किया गया। बाद में उन्हें कुल्लू रेफर किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6:30 बजे जलोड़ी दर्रा से वापस आ रही दिल्ली नंबर की एक सेंट्रो कार जिभी के पास रशाला में अनियंत्रित होकर हाईवे-305 पर पलट गई। इसमें दिल्ली का एक परिवार सवार था। परिवार के सदस्य यदीप, उनकी पत्नी कुसुम राव, दिव्यांश और बेटी कविका घायल हुए हैं। हादसे में कुसुम राव को ज्यादा चोटें लगी हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बर्फबारी के बाद पर्यटकों को आम लोगों को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बंजार-सोझा-जलोड़ी क्षेत्र में चल रहीं मौसम की परिस्थितियों अनुसार आवाजाही करने की अपील की है। उन्होंने चालकों से वाहनों को केवल घियागी तक आवागमन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed