फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists are unable to reach Sainj Valley due to lack of facilities

Kullu News: सुविधाओं के अभाव में सैंज घाटी नहीं पहुंच पा रहे पर्यटक

Wed, 21 May 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 21 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Tourists are unable to reach Sainj Valley due to lack of facilities
सैंज घाटी में ​स्थित शांघड बना पर्यटको के आकर्षण का केंद्र।-संवाद
घाटी में मौजूद है प्राकृतिक सुंदरता से भरे पर्यटन स्थल बेशुमार
विज्ञापन

कुछ सड़कों की दयनीय स्थिति तो कुछ सड़क से दूर क्षेत्र होने से नहीं हो पा रहा पर्यटन विकसित

महेंद्र पालसरा
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी में पर्यटन स्थलों की भरमार है, लेकिन सुविधा न होने के कारण ये स्थल आज भी पर्यटकों की नजर से कोसों दूर हैं। घाटी में झरने, मैदान और बेहतरीन ढलान के साथ साथ ऐतिहासिक महत्व के मंदिर मौजूद है।
ये स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं, लेकिन वर्षों से इन पर्यटन स्थलों को विकसित करने की भी घाटीवासियों की मांग है लेकिन कोई भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। क्षेत्र के लोगों की माने तो क्षेत्र को जाने वाली सड़क की हालत ही ठीक नहीं है। इस कारण पर्यटक घाटी में प्रवेश ही नहीं करना चाहता है। अगर इन सड़कों की हालत सुधारी जाए तो पर्यटक घाटी के इन अनछुए पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां की सुंदर वादियों से रूबरू हो सकते हैं। घाटी की शांघड, शैंशर और देहुरी क्षेत्र में ही दर्जनों पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जो पर्यटन स्थल सड़क सुविधा से जुडे़ भी हैं, उन सड़कों की हालत ठीक नहीं है। अधिकतर ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां सड़क सुविधा नहीं है। सैकड़ों बीघा भूमि में फैले शांघड़ मैदान की बात करें तो यहां तक जाने वाली सड़क की दयनीय हालत बनी हुई है। दूसरी तरफ, शैंशर पंचायत क्षेत्र में ज्याह वाटर फॉल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यह सड़क सुविधा से दूर है। यहां शैंशर में मनु ऋषि का मंदिर, तलियारा में कोठी ऐतिहासिक महत्व के मौजूद है।
विज्ञापन

--
घाटी में अनेक स्थल ऐसे हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। स्थानीय लोगों को पर्यटन कारोबार के रूप में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इसके चलते सरकार को सैंज घाटी में भी पर्यटन स्थलों को विकसित करने काम करना चाहिए। - टेक चंद, सैंज
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मनाली, मणिकर्ण और बंजार की तीर्थन घाटी की तर्ज पर सैंज घाटी में अनेकों स्थल हैं जो ऐतिहासिक, धार्मिक रूप से विशेष महत्व रखते हैं। ऐसे में सरकार को घाटी के पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। - निमत राम शैंशर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed