फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists are scared due to cloud burst incidents in Kullu

Kullu News: कुल्लू में बादल फटने की घटनाओं से सहमे पर्यटक

Wed, 25 Jun 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 25 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Tourists are scared due to cloud burst incidents in Kullu
पर्यटन पर पड़ेगी मार, पीक पर चला था सीजन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सैलाब आने के वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बादल फटने की घटनाओं से पर्यटक सहम गए हैं। पानी के सैलाब ने पर्यटकों को डरा दिया है। कुल्लू जिला में हजारों पर्यटक आए हुए थे। इनमें बंजार में कुछ पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं। जबकि पर्यटन नगरी मनाली में ठहरे हुए पर्यटक नेशनल हाईवे तीन होकर वापिस भी लौटने लगे हैं।
बंजार आए पर्यटकों की राह को सैंज के जीवानाला में आए हुए सैलाब से रोका है। कुल्लू में बादल फटने से आए सैलाब के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ऐसे में पर्यटन कारोबार पर असर पड़ना लाजिमी है। जिले में पर्यटन सीजन इन दिनों पीक पर चला हुआ था। देश-विदेश के सैलानी कुल्लू-मनाली का रूख कर रहे थे। लेकिन एकाएक कुल्लू में भारी बारिश ने तबाही मचाई। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि इससे पर्यटन पर असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में कुल्लू-मनाली में होटलों में होने वाली बुकिंग पर असर पड़ सकता है। जबकि वीकेंड पर कुल्लू-मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक जा रही थी। वीकेंड पर जिले में करीब 50,000 पर्यटक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

मणिकर्ण घाटी पर्यटन कारोबारी शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि ब्रम्हगंगा नाले में भी भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से पार्वती नदी उफान पर है। उन्होंने कहा कि कुल्लू में प्राकृतिक आपदा की घटनाओं का असर पर्यटन पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed