{"_id":"68446cce7e61dd23b608ec9b","slug":"tourists-are-risking-their-lives-by-entering-the-beas-river-kullu-news-c-89-1-ssml1012-149368-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास नदी में उतरकर जान खतरे में डाल रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास नदी में उतरकर जान खतरे में डाल रहे सैलानी
Sat, 07 Jun 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
छोटे-छोटे बच्चों को लेकर नदी के पास पहुंच रहे, वीडियो भी वायरल
महंगी पड़ सकती है पानी के बीच मस्ती, पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जून के महीने में मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से घाटी की वादियां ठंड का अहसास तो करवा रही हैं, लेकिन ब्यास की धारा में उतरना किसी जोखिम से कम नहीं है।
गर्मी से राहत पाने के लिए कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में उछाल आया है। सैलानी अपनी और परिवार की जान खतरे में डालकर नदी के किनारे उतर रहे हैं।
शनिवार को भी जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला के पास सैकड़ों सैलानी ब्यास नदी में उतर गए और नदी के तेज बहाव के पास मस्ती करने लगी। वे छोटे बच्चों को भी नदी में उतार रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि जिले के नदी-नालों में उतरने से सैलानियों के साथ पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, मगर सैलानियों को अपनी और परिवार की सुरक्षा का ख्याल नहीं है।
विज्ञापन
--
रोकने पर भी नहीं माने, बच्चों को लेकर पानी में उतरे : राठी
हिमाचली लोक गायक ठाकुर दास राठी ने कहा कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे रामशिला में ब्यास नदी में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पर्यटक उतरे थे। गर्मियों में ग्लेशियर पिघलने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। पर्यटक छोटे बच्चों को पानी के पास लेकर जा रहे हैं। छोटी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने पर्यटकों को नदी में न उतरने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। कहा कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए सैलानियों को खुद जागरूक होना पड़ेगा।
--
सैलानियों पर सख्त कार्रवाई करे प्रशासन
संजय कुमार, प्रेम ठाकुर, सुनील और अभिषेक राय ने कहा कि ऐसे सैलानियों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बैठक में संबंधित अधिकारियों को नदी-नालों को जोड़ने वाले रास्तों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।