{"_id":"67aa2a901b07b7f148032411","slug":"tourists-are-having-fun-in-the-snow-and-flying-in-the-air-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140921-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ में मस्ती के साथ हवा में भी उड़ान भर रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ में मस्ती के साथ हवा में भी उड़ान भर रहे सैलानी
Mon, 10 Feb 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडिंग साइट पर उड़ान भरते ग्लाइडर।-संवाद
बर्फ से ढकीं कुल्लू-लाहौल की वादियों में सैलानियों को खूब भा रही पैराग्लाइडिंग
पर्यटन कारोबार को मिली गति, साहसिक गतिविधियों से रोजगार कमा रहे हजारों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फ से ढकीं कुल्लू-लाहौल की वादियों में मस्ती करने के साथ सैलानी साहसिक गतिविधियों का भी आनंद उठा रहे हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ पीज पैराग्लाइडिंग साइट के साथ डोभी और मनाली के सोलंगनाला में सैलानी पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। इससे घाटी में साहसिक पर्यटन को गति मिली है।
पिछले सप्ताह से पीज साइट से लगातार सैलानी पैराग्लाइडिंग में उड़ान भर रहे हैं। ढालपुर मैदान के ऊपर पैराग्लाइडर उड़ रहे हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी उमड़ रहे हैं। सैलानी 3500 रुपये में उड़ान का मजा ले रहे हैं। घाटी में पर्यटकों को आकर्षित करने में साहसिक गतिविधियों की अहम भूमिका है। जिले में जहां ब्यास की धारा पर रिवर राफ्टिंग हो रही है, वहीं ढालपुर की पीज, रायसन, डोभी और सोलंगनाला साइट में सैलानी सुहाने मौसम में पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकार सुनयना शर्मा ने कहा कि सैलानियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी साइटों में मार्शल की तैनाती की गई है। कहा कि जिले में हजारों लोग साहसिक गतिविधियों से रोजगार कमा रहे हैं।
--