फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist vehicles sent to Solanganala, traffic stopped through Atal Tunnel

Kullu News: सोलंगनाला तक भेजे पर्यटक वाहन, अटल टनल से आवाजाही हुई बंद

Mon, 01 Apr 2024 03:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Tourist vehicles sent to Solanganala, traffic stopped through Atal Tunnel
मनाली (कुल्लू)। जिलेभर में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। शनिवार सुबह अटल टनल के साउथ पोर्टल, रोहतांग दर्रा और अन्य चोटियों में बर्फबारी हुई। मनाली शहर के आसपास के गांवों में भी फाहे गिरे। अटल टनल के पास करीब 20 सेंमी बर्फबारी होने से टनल यातायात के लिए बंद हो गई है।
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग पर सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दोपहर बाद मौसम खुलने पर आपातकाल में फोर बाई फोर वाहनों को लाहौल से मनाली और मनाली से लाहौल की ओर जाने की अनुमति दी गई। मनाली प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों को ऊंचे इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

मनाली में शनिवार सुबह बारिश हुई। कुछ देर बर्फ के फाहे भी गिरे। अटल टनल के दोनों मुहाने बर्फ से लकदक हो गए हैं। इस कारण मनाली-लेह मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सिस्सू की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को भी सोलंगनाला तक ही जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आगे किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। पर्यटकों ने सोलंगनाला में बर्फबारी का आनंद लिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल यातायात के लिए बंद हो गई है। पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है। आपातकाल में इस मार्ग पर सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed