फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist vehicles sent only till Nehru Kund, Atal Tunnel closed

Kullu News: नेहरूकुंड तक ही भेजे पर्यटक वाहन, अटल टनल बंद

Tue, 20 Feb 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 20 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tourist vehicles sent only till Nehru Kund, Atal Tunnel closed
बर्फ से लकदक लाहौल के केलांग का बस अड्डा। स्वयं
मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद हो गई है। मंगलवार को पर्यटक वाहनों को नेहरूकुंड में ही रोका गया। बर्फ में वाहन फिसलने के कारण नेहरूकुंड से आगे नहीं जा सके। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की।
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग फिलहाल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पर्यटकों ने नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। फातरु, धुंधी, अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में 120 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

सोलंगनाला में भी 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। सोलंगनाला पहुंचे पर्यटकों ने शीतकालीन खेलों स्कीइंग, स्नो स्कूटर आदि का जमकर लुत्फ लिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि बर्फबारी अधिक होने के कारण सड़क की हालत सही नहीं है। लिहाजा वाहनों को नेहरूकुंड तक ही भेजा जा रहा है। इससे आगे सोलंगनाला तक सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही भेजे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed