फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist

बर्फ जमने से सिस्सू नहीं जा सके पर्यटक

Wed, 30 Dec 2020 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Tourist
सिस्सू में एडवेंचर सोसायटी के सदस्य नॉर्थ पोर्टल में सड़क पर जमी बर्फ को हटाते हुए। - फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। ताजा बर्फबारी से सैलानियों के लिए बंद हुई अटल टनल रोहतांग बुधवार को बहाल कर दी है। ऐसे में बुधवार सुबह से ही अटल टनल के साउथ व नॉर्थ पोर्टल में सैलानी पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शीत मरुस्थल में पहुंचते ही पर्यटक खासे उत्साहित दिखे और बर्फ के बीच खूब मस्ती की। बर्फ से लकदक घाटी की चंद्रा नदी की सुंदरता को देख सैलानी मंत्रमुग्ध हो गए और नदी के किनारों में जाकर फोटो खींचे। उधर नॉर्थ पोर्टल पर शीतलहर होने पर भी पर्यटक खूबसूरत वादियों को निहारने के साथ चित्रों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। सुरंग के उत्तरी छोर के पास बीआरओ की ओर से हिमखंड रोकने के लिए बनाई स्नो गैलरी पर धूप नहीं लगने से 100 मीटर के दायरे में बर्फ जम रहा है। यहां सुबह के समय वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीआरओ के मजदूर बर्फ काटने और मिट्टी बिछाने में जुटे हैं। साथ में सिस्सू के पर्यटन कारोबारी भी बर्फ काटने में बीआरओ की मदद कर रहे हैं। सिस्सू पंचायत के उपप्रधान मनोज बौद्ध ने बताया कि नॉर्थ पोर्टल के पास हिमखंड रोकने के लिए बनाई गई ऊंची दीवार के कारण धूप नहीं लग रही है और सड़क पर बर्फ जमने लगा है। सड़क को ठीक करने के लिए स्थानीय युवा भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क खराब होने से पर्यटक सिस्सू का रुख नहीं कर पाए। इसके अलावा पर्यटकों ने सुहावने मौसम में पर्यटन स्थल धुंधी, सोलंगनाला, फातरू व अंजनी महादेव में भी बर्फ का दीदार किया। सोलंगनाला में सैलानी कई तरह की साहसिक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। नए साल में सैलानियों की अधिक भीड़ होने से पुलिस ने पूरी तैयारी कर दी है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed