फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist from UP dies in Manali

Kullu News: मनाली में यूपी के पर्यटक की मौत

Sat, 23 Aug 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
Tourist from UP dies in Manali
मनाली। पर्यटन नगरी घूमने आए उत्तर प्रदेश के एक पर्यटक की मौत हो गई है। अस्वस्थ होने पर पर्यटक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मनाली लाया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह दिल का दौरा माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सकरपुर गांव जिला देवरिया निवासी 35 वर्षीय घनश्याम मिश्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह कुछ दिनों से मनाली के एक होटल में रह रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल मनाली लाया गया लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मौत की वजह दिल का दौरा माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed