फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism season begins, packages will be available instead of discounts

Kullu News: पर्यटन सीजन शुरू, अब छूट की जगह मिलेंगे पैकेज

Wed, 15 Apr 2026 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Tourism season begins, packages will be available instead of discounts
पर्यटन सीजन शुरू, अब छूट की जगह मिलेंगे पैकेज
विज्ञापन

पर्यटन निगम दे रहा था 20 से 40 प्रतिशत की छूट
सीजन में ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ बनाए पैकेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही होटलों में मिलने वाली छूट (डिस्काउंट) बंद हो गया है। अब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन निगम और निजी होटल संचालकों ने आकर्षक पैकेज तैयार किए हैं। सीपी (कांटिनेंटल प्लान) और एमएपी (मॉडिफाइड अमेरिकन प्लान) तैयार कर पर्यटकों को कैश किया जाएगा।

गौरतलब है कि ऑफ सीजन में पर्यटकों को 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही थी लेकिन अब पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के बाद यह तमाम छूट बंद कर दी गई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम 15 अप्रैल तक 20 से 40 प्रतिशत की छूट दे रहा था। वीरवार से यह छूट बंद हो जाएगी। अब नए पैकेज तैयार कर पर्यटकों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। निजी होटल संचालकों ने भी अब छूट देनी बंद कर दी है। निजी होटलों में भी लगभग 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही थी। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि वीरवार से निगम के होटलों में मिलने वाली छूट बंद कर दी गई है। अब सीपी और एमएपी पैकेज के तहत पर्यटकों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। एमएपी में पर्यटकों को होटल में ठहरने के साथ ही ब्रेकफास्ट और डिनर भी दिया जाएगा। सीपी में होटल स्टे के साथ ब्रेकफास्ट मिलेगा। होटल के कमरों के हिसाब से इसमें 3500 से 10000 रुपये तक के पैकेज हैं। इसकी पूरी जानकारी निगम की वेबसाइट ओर ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी। होटल संचालक भूपेश सिंह ने बताया कि अब सीजन का आगाज हो गया है। ऐसे में अब छूट की जगह पैकेज दिए जाएंगे। पर्यटकों को अब तक लगभग 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि 15 अप्रैल के बाद सभी होटलों में डिस्काउंट बंद हो जाता है। अब सीपी और एमएपी प्लान चलेंगे। उन्होंने होटल संचालकों से अपील की है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें जिससे मनाली की छवि देश-दुनिया में अच्छी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed