फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism information center will be built in Tingaret for Rs 1.94 crore

Kullu News: तिंगरेट में 1.94 करोड़ से बनेगा पर्यटन सूचना केंद्र

Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tourism information center will be built in Tingaret for Rs 1.94 crore
लाहौल घाटी के थान पट्टन और जारदुंग में दो ट्रैकर हट का भी होगा निर्माण
विज्ञापन

जमीन चिह्निम, पीएम जन विकास कार्यक्रम में मिली है धनराशि को स्वीकृति
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। देश, दुनिया में मशहूर ट्रैक रूट में शुमार कांगला ग्लेशियर के साथ मयाड़ और थान पट्टन की ओर आने वाले पर्यटकों और ट्रैकरों के लिए खुशखबरी है।
मयाड़ घाटी के तिंगरेट में पर्यटन सूचना केंद्र बनेगा। थान पट्टन और जारदुंग में दो ट्रैकर हट भी बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत केंद्र से पर्यटन सूचना केंद्र और दो ट्रैकर हट के लिए 1.94 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। वन विभाग ने इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही भूमि चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन

अब सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार है। अनुमति मिलने पर विभाग युद्धस्तर पर काम शुरू करेगा। कांगला ग्लेशियर खासकर विदेशी पर्वतारोहियों का पसंदीदा ट्रैक रूट है। इस ग्लेशियर में पूर्व में कुछ हादसे भी हुए हैं। उसके बाद उस ओर आवाजाही करने वाले पर्वतारोहियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन सीजन में पुलिस तिंगरेट में अस्थायी सहायता कक्ष खोलती है। पर्यटन सूचना केंद्र बनने से उस ओर आवाजाही करने वाले ट्रैकर और पर्यटकों को पर्यटक सूचना केंद्र से उस क्षेत्र के किसी खास जगह या क्षेत्र के बारे में स्टीक जानकारी मिलेगी। केंद्र एक तरह का संसाधन केंद्र होता है यह पर्यटकों की जरूरत को पूरा करने के लिए बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

क्या कहते हैं अधिकारी
मयाड़ घाटी में पर्यटन सूचना केंद्र और दो ट्रैकर हट के लिए 1.94 करोड़ की राशि को स्वीकृति मिली है। आदेश मिलते ही टेंडर प्रक्रिया होगी। तिंगरेट में पर्यटन सूचना केंद्र के साथ, थानपट्टन और ज़ारदुंग में ट्रैकर हट भी बनाए जाएंगे।
- अनिकेत वानवे, वनमंडलाधिकारी लाहौल


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed