फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism Department temporarily closed Pease Paragliding Site

Kullu News: पर्यटन विभाग ने अस्थायी तौर पर बंद की पीज पैराग्लाइडिंग साइट

Thu, 13 Jun 2024 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Tourism Department temporarily closed Pease Paragliding Site
कुल्लू के पीज साइट से उड़ान भरते गलाइडर।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू की पैराग्लाइडिंग साइट पर रात के अंधेरे में पैराग्लाइडिंग करवाना ऑपरेटर को भारी पड़ गया है। जिला पर्यटन विभाग ने पीज पैराग्लाइडिंग साइट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। जब तक सरकारी मार्शलों की तैनाती नहीं होती है तब तक साइट का संचालन नहीं होगा और कोई भी पैराग्लाइडिंग नहीं होगी।
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में सैलानियों की सुरक्षा से किए जा रहे खिलवाड़ को लेकर पर्यटन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। अमर उजाला ने 11 जून के अंक में अंधेरे में भी पैराग्लाइडिंग करवा रहे ऑपरेटर शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला पर्यटन विभाग ने अलग-अलग तरह की तीन कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर को नोटिस जारी कर कार्यालय तलब किया था। इस पर जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जहां पीज पैराग्लाइडिंग साइट को अगले आदेशों तक बंद कर दिया है। वहीं, पायलट का लाइसेंस भी एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया है। पायलट एक हफ्ते तक कोई भी उड़ान नहीं भर सकेगा। इसके अलावा ऑपरेटर पर नियमों का उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि जब तक पीज पैराग्लाइडिंग साइट पर सरकारी मार्शल तैनात नहीं होते तब तक साइट बंद रहेगी। मार्शल को तैनात करने की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। जिला की विभिन्न साइटों में करीब 18 मार्शल तैनात किए जाएंगे। इससे हादसों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed