फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism activities will be closed in Sissu Panchayat area for 48 days

Kullu News: सिस्सू पंचायत क्षेत्र में 48 दिन बंद होंगी पर्यटन गतिविधियां

Thu, 02 Jan 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tourism activities will be closed in Sissu Panchayat area for 48 days
देवी-देवताओं की पूजा में न हो बाधा, इसलिए सर्वसहमति से लिया निर्णय
विज्ञापन

जिला प्रशासन से भी किया सिस्सू हेलीपैड की ट्रैफिक न भेजने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद सैकड़ों पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंच रहे हैं। ऐसे में 15 जनवरी से 28 फरवरी तक सिस्सू पंचायत में पर्यटन गतिविधियों पर ब्रेक लग जाएगी।
48 दिन तक सिस्सू पंचायत में पर्यटन गतिविधियां निषेध रहेंगी। इस तरह का निर्णय ग्राम पंचायत सिस्सू, राजा घेपन कमेटी, देवी भोटी कमेटी, लबरंग गोंपा कमेटी, सिस्सू पंचायत के महिला व युवक मंडलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान घाटी के देवी-देवताओं का पूजा-पाठ होता है। इसमें किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए इस तरह का निर्णय लिया है। बाकायदा, जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया है। सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार और एसडीएम केलांग रजनीश से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव ने कहा कि चंद्रा घाटी की सिस्सू पंचायत क्षेत्र में हेलीपैड समेत सभी गांवों में पर्यटन गतिविधियां 15 जनवरी 28 फरवरी तक निषेध घोषित की गई हैं। पंचायत सिस्सू, राजा घेपन कमेटी, देवी भोटी कमेटी, लबरंग गोंपा कमेटी, सिस्सू पंचायत के महिला व युवक मंडलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि इस अवधि के दौरान सिस्सू पंचायत के अंतर्गत सभी गांवों में पर्यटन से जुड़ीं सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और एसडीएम से मिलकर सिस्सू हेलीपैड की तरफ ट्रैफिक न भेजने का आग्रह किया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed