फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tomato prices fall in vegetable markets

सब्जी मंडियों में लुढ़के टमाटर के दाम

Fri, 13 Aug 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Tomato prices fall in vegetable markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। सब्जी मंडियों में लाल टमाटर के दामों में 50 फीसदी गिरावट आई है। इससे घाटी के किसान मायूस हैं। मंडियों में टमाटर महज 10 से 15 रुपये प्रति किलो और छोटा टमाटर कौड़ियों के भाव बिक रहा है। ऐसे में किसानों का बीज, खाद और दवाइयों पर खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है।

सेब सीजन के बीच टमाटर के दाम गिरने से किसानों को घाटा उठाना पड़ा है। गौर रहे कि इस बार विभिन्न मंडियों में टमाटर के दाम किसानों को आशा के अनुरूप नहीं मिले हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में टमाटर की 10 से 14 रुपये प्रति किलो तक बोली लगी। मीडियम साइज का टमाटर 4 से 6 रुपये बिका। इसके अलावा छोटे साइज के टमाटर को दो रुपये किलो दाम मिला। महाराष्ट्र के नासिक के टमाटर ने देश की विभिन्न मंडियों में दस्तक दी है। यही वजह है कि हिमाचल के टमाटर के रेट गिर गए हैं। घाटी के टमाटर उत्पादक ज्ञान ठाकुर, अमित, सतीश, चमन, वीर सिंह, सुरेश पुजारी, देवराज ठाकुर, रूम सिंह, संजीव शर्मा, कर्मचंद ने कहा कि सब्जी मंडी में टमाटर की कीमतों में 50 फीसदी से अधिक गिरावट आ गई है। ऐसे में किसानों को खेती पर किया खर्चा भी पूरा नहीं हो रहा है। जिले में करीब 1200 हेक्टेयर पर टमाटर का उत्पादन हो रहा है। उधर, इस संबंध में बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि टमाटर 10 से 12 रुपये तक बिका है। अब महाराष्ट्र का टमाटर देश की विभिन्न मंडियों में आने लगा है। इससे दामों में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में टमाटर के दाम बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed