{"_id":"66d0b3fa0af89d8b9a0cf554","slug":"told-the-problem-of-chansari-school-to-dc-kullu-news-c-89-1-ssml1015-129744-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डीसी को बताई चंसारी स्कूल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डीसी को बताई चंसारी स्कूल की समस्या
विज्ञापन
डीसी से मिलने पहुंचे खराहल घाटी के चंसासी स्कूल के बच्चों के अभिभावक।
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी के राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी का मामला अब तूल पकड़ रहा है। अभिभावकों ने एलान किया है कि प्रशासन, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग अगर विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए जल्द इंतजाम नहीं करेंगे, तो बच्चों की कक्षाएं उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगाई जाएंगी।
विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावक एसएमसी प्रधान देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्हें समस्या से अवगत करवाया। बीते साल जुलाई में हुई भारी बारिश के कारण चंसारी स्कूल का पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण उसे असुरक्षित घोषित किया गया। नए भवन का निर्माण डेढ़ साल से लटका है। बच्चों को निजी भवन में पढ़ाया जा रहा था, लेकिन अब भवन मालिक के साथ हुआ इकरारनामा भी खत्म हो गया है।
अब विद्यालय में अध्ययनरत 109 बच्चों के अभिभावकों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है, कि अब बच्चों की कक्षाएं कहां लगाएं। स्कूल में ग्राम पंचायत चंसारी, बंदल और थर्कू के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। एसएमसी के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले 11 माह से विद्यालय और बच्चों की सुध लेने प्रशासन, शिक्षा और लोक निर्माण विभाग से कोई अधिकारी नहीं आया है। बार-बार आग्रह के बाद भी भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की कक्षाएं लगाने का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो अभिभावक अब बच्चों की कक्षाएं उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगाएंगे। ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान गोपाल ठाकुर ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शिमला में मिलेगा। इस दौरान वासुदेव, शीला, शीतू, मीरा, सुनिता, बंती, सोहल लाल, शिवचंद, रणजीत सहित 78 अभिभावक बच्चों के भविष्य के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। संवाद