{"_id":"668928d94f1fbe0e190d4b2a","slug":"tindi-school-gets-the-title-of-overall-best-kullu-news-c-89-1-ssml1012-126196-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तिंदी स्कूल को ओवरआल बेस्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तिंदी स्कूल को ओवरआल बेस्ट का खिताब
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की ओर से उदयपुर में आयोजित अंडर- 14 छात्र- छात्राओं के
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में पांच दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुक्रवार देर शाम तक चलती रही। समापन समारोह में मुख्यातिथि रहे लाहौल-स्पीति जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजेश कऊपा ने विजेता स्कूलों को पुरस्कृत किया।
प्रतिस्पर्धा में उम्दा प्रदर्शन करने पर तिंदी स्कूल को ओवरआल बेस्ट का खिताब मिला। छात्र वर्ग में तिंदी स्कूल के बच्चों ने खो-खो, बैडमिंटन, योग और मार्चपास्ट में पहला स्थान पाया है। छात्रा वर्ग में तिंदी स्कूल ने वाॅलीबाल और कबड्डी में ट्राॅफी अपने नाम की। खो-खो में दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य मुकाबले में उदयपुर स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि तिंदी को दूसरा स्थान मिला है। समूहगान में त्रिलोकनाथ पहले, तिंगरेट दूसरे, एकल गीत में मालंग प्रथम, केलांग द्वितीय और उदयपुर तीसरे स्थान पर रहा। भाषण में तिंदी ने पहला स्थान हासिल किया है।
जाहलमा दूसरे और त्रिलोकनाथ तीसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग के लोकनृत्य मुकाबले में तिंगरेट ने पहला स्थान हासिल किया है। केलांग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान में तिंगरेट और तिंदी, एकल गीत में तिंदी और तिंगरेट, भाषण में कीर्तिंग, केलांग क्रमश: पहले दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सतीश कोड़ा ने तिंदी स्कूल के ओवरऑल विजेता रहने पर बधाई दी। समापन अवसर पर उदयपुर पाठशाला के प्रधानाचार्य शिवलाल, सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार तोफा सहित विभिन्न पाठशालाओं के अध्यापक मौजूद रहे। संवाद