{"_id":"68a1d2441115427630074edb","slug":"three-vehicles-and-four-pulleys-got-submerged-in-flood-in-drains-four-cattle-died-after-getting-buried-in-a-cowshed-kullu-news-c-89-1-klu1002-154843-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नालों में बाढ़ से तीन गाड़ियां, चार पुलियां वहीं, गोशाला में दबने चार मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नालों में बाढ़ से तीन गाड़ियां, चार पुलियां वहीं, गोशाला में दबने चार मवेशियों की मौत
Mon, 18 Aug 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में हुई भारी बारिश के चलते भुंतर खोखन नाला में आई बाढ़ से पानी सड़को पर बह रहा है। अपने
सैंज के बरोगी में शराब की दुकान बही, कशावरी के नौरी में मकान में मलबा आने से तीन जख्मी
अलग-अलग स्थानों में छह मकानों को आंशिक नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में शनिवार रात और रविवार को हुई भारी बारिश के जगह-जगह नुकसान हुआ है। इससे अलग-अलग स्थानों में तीन गाड़ियां, चार पुलियां और एक शराब की दुकान बह गई है, जबकि सैंज घाटी में चार मवेशियों की गोशाला में मलबे में दबने से मौत हो गई है। इसके अलावा छह मकानों को भी मलबा आने से नुकसान पहुंचा कै। दोहरनाला क्षेत्र में एक शराब की दुकान सहित एक खोखा बह गया है। जिला प्रशासन नदी-नालों में मलबा और पानी आने और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है।
भारी बारिश के कारण जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरनाला नाला का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया, जिससे एक खोखा और शराब की दुकान और एक पुलिया बह गई है। साथ ही बुरेग्रां को जोड़ने वाली पैदल पुलिया भी बह गई है। कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। इससे वहां एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।
उधर, बदाह के प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने और पिरडी में नाले में आए मलबे की चपेट में तीन गाड़ियां बह गईं। भुंतर से कुल्लू मार्ग पिरडी के पास गाद आने से सड़क अवरुद्ध हुई, जिसे अब यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। खोखन नाले में बाढ़ के कारण भुंतर बाजार की छह दुकानों में पानी भर गया और शुरढ़ चौक के पास सड़क क्षतिग्रस्त हुई। इससे सड़क में पार्क की नौ गाड़ियां फंसी हैं। ग्राम पंचायत रशोल (मणिकर्ण) में दो घराट एवं एक पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है। इसी प्रकार, गांव नौरी फाटी कशावरी में भारी बारिश के कारण ढेड़ मंजिला मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ, जिसमें सो रहे तीन व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश का कहना है कि प्रशासन जिलाभर में निगरानी बनाए हुए है और जहां-जहां नुकसान हुआ है। उसका आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य जारी है।