फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three thousand tourist vehicles reached Manali in two days

Kullu News: दो दिन में मनाली पहुंचे तीन हजार पर्यटक वाहन

Sat, 24 May 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 24 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three thousand tourist vehicles reached Manali in two days
मनाली के रोहतांग दर्रा पर बर्फ बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा मनाली का पर्यटन कारोबार
विज्ञापन


जून महीने में यौवन पर आएगा मनाली का पर्यटन सीजन

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में समर सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते मई में पर्यटकों की आमद न के बराबर रही। अब स्थिति सामान्य होने और मैदानी इलाकों में छुट्टियां होने से पर्यटकों ने मनाली का रुख कर लिया है।
वीकेंड में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। वीकेंड के चलते दो दिन में बाहरी राज्यों से तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं। 100 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली आए हैं। हिमाचल के विभिन्न जिलों से भी हर रोज 500 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा भी 1200 है। रोहतांग के स्लॉट एडवांस में बुक हो गए हैं। मनाली आने वाले पर्यटक भारी संख्या में दीपक ताल, जिंगजिंगबार, बारालाचा और कोकसर में दस्तक दे रहे हैं। वीकेंड के चलते इन दिनों मनाली में रौनक बढ़ गई है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को लगभग 1500 और शुक्रवार को 1800 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा सौ से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। शनिवार को भी लगभग 2000 वाहनों के मनाली पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
परमिट लेकर रोहतांग जा रहे 1200 वाहन
रोहतांग मार्ग पर भी रोजाना 1,200 पर्यटक वाहन परमिट लेकर जा रहे है। हालांकि, मनाली में 15 मई के बाद पर्यटकों भीड़ रहती है, लेकिन इस साल सीजन जून तक खिसक गया है। स्थानीय ट्रेवल एजेंट, विवेक, राकेश रावत ने बताया कि देशभर से जून के लिए एडवांस बुकिंग आना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रोहतांग को टूअर में शामिल करना पर्यटकों की पहली शर्त
अधिकतर पर्यटक रोहतांग दर्रे को टूअर में शामिल करने की शर्त रख रहे हैं। रोहतांग बहाल होते ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। होटल एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रे के बहाल हो जाने के बाद पर्यटक बढ़े है। जून को लेकर एडवांस बुकिंग ने भी रफ्तार पकड़ी है।
--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed