{"_id":"61d08b6a5a4f8b70af78e72d","slug":"three-doctors-transferred-from-keylong-to-una-as-soon-as-snowfall-started-kullu-news-sml3953868165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी शुरु होते ही केलांग से तीन डॉक्टर का ऊना तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी शुरु होते ही केलांग से तीन डॉक्टर का ऊना तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जनजातीय जिले के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में बर्फबारी शुरू होते ही तीन डॉक्टरों का तबादला हुआ है। तीनों को केलांग से जिला ऊना भेजा गया है। इनमें डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मनोज कुमार वर्मा और डॉ. प्रणव कुमार शामिल हैं। तीनों डॉक्टरों के तबादला होने पर लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी का दौर शुरू होते ही डॉक्टरों के तबादला होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ जाएगी। लोगों ने डॉ. मनोज कुमार वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि कोविड की शुरुआत से अब तक 15 हजार से अधिक कोरोना सैंपल ले चुके हैं।
उन्होंने माइनस तापमान में भी अपना हौसला बनाकर लोगों की सेवा में तत्पर रहे थे, जिससे लोगों में नाराजगी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग केलांग का कहना है कि अस्पताल में जरूरत से ज्यादा डॉक्टर थे। अस्पताल में 16 डॉक्टरों की जरूरत थी, जबकि यहां 19 डॉक्टर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
इसलिए सरकार के आदेश पर तीनों का तबादला हुआ है। अस्पताल में सभी रोगों के डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। केलांग अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमएल बंधु ने बताया कि अस्पताल से तीन डॉक्टरों का तबादला हुआ है। यहां जरूरत से ज्यादा डॉक्टर थे। इसलिए तबादला हुआ है।
--