फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three bridges were washed away in the flood of Barogi drain, apple-plum plants were destroyed, people left their homes and fled

Kullu News: बड़ोगी नाले की बाढ़ में तीन पुल बहे, सेब-प्लम के पौधे बर्बाद, लोग घर छोड़ भागे

Fri, 08 Aug 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 08 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Three bridges were washed away in the flood of Barogi drain, apple-plum plants were destroyed, people left their homes and fled
रघुपुर घाटी की बनाला नाले में आई बाढ़ ने डराए लोग, खेतों में भी घुसा मलबा
विज्ञापन

किसी तरह का जानी नुकसान नहीं, नुकसान का आकलन करने में जुटा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारी बारिश के कारण कुल्लू के बड़ोगी गांव में बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। अचानक आई बाढ़ ने नाले के तीन पुलियाओं को बहा दिया। साथ ही सेब और प्लम के कई पेड़ बाढ़ की चपेट में आ गए।
लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वे घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। ग्राम पंचायत रतोचा और छेंउर दोनों को भारी नुकसान पहुंचा है। रघुपुर घाटी के अन्य इलाकों में भी बाढ़ से अफरा-तफरी मची हुई है। प्रशासन नुकसान की स्थिति का आकलन कर रहा है। रघुपुर घाटी की भुंतर तहसील के तहत बड़ोगी गांव की बनाला नाले में आई बाढ़ की चपेट में सेब और प्लम के पौधे भी आ गए। खेतों में भारी मलबा घुस गया है। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे खोली जोत में भारी बारिश के बाद अचानक नाले में बाढ़ आ गई। इसमें लोहे के तीन पुल बह गए। साथ ही लोगों के सेब और प्लम के पौधे भी बाढ़ की चपेट में आए। बड़ोगी के बाद चौहकी, छरोड़नाला में लोगों के घरों पर खतरा बन गया था। बादल फटने जैसे हालात को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ोगी गांव में जिस नाले में भारी बारिश से बाढ़ आई, यह नाला ग्राम पंचायत रतोचा और ग्राम पंचायत छेंउर की सीमा है। दोनों पंचायतों का नुकसान हुआ है। लोगों ने बाढ़ देखी तो अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के चलते अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर से भागे। बड़ोगी में एक स्थान पर देउली भी थी। यहां देवता भी बुलाए गए थे। नाले में बाढ़ आने के बाद यहां भी खलल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत छेंउर की प्रधान रमेश कुमारी ने कहा कि बड़ोगी में भारी बारिश से आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में तीन पुल और प्लम व सेब के पौधे आए हैं। बारिश से हुए नुकसान के बारे में प्रशासन को बता दिया है।

एसडीएम निशांत कुमार ने कहा कि भारी बारिश से नाले में बाढ़ आई है। पटवारी मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेंगे। उधर, रघुपुर घाटी में शाम 5:00 बजे के आसपास भारी बारिश होने से की बनाला खड्ड में बाढ़ आने से फनौटी गांव से लेकर डोहाड़, सुहल और लगौटी में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बाढ़ से रोहाचला-फनौटी सड़क को नुकसान हुआ है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed