फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers and tourists jointly conducted a cleanliness drive in Jibhi.

Kullu News: जिभी में ग्रामीणों और पर्यटकों ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 27 Sep 2026 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers and tourists jointly conducted a cleanliness drive in Jibhi.
बंजार (कुल्लू)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यटन स्थल जिभी में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जिभी से सटी तांदी, सजवाड़ और खाड़ागाड़ पंचायतों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई की। अभियान में स्थानीय लोगों के साथ जिभी घूमने पहुंचे पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

सफाई अभियान के बाद ग्रामीणों और पर्यटकों ने अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों और सैलानियों को जिभी की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बरकरार रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (जेवीटीडीए) के महासचिव ललित कुमार ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिभी में दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की वेबसाइट भी लॉन्च की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed