फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three accused of car theft arrested in Manali

कार चोरी के तीन आरोपी मनाली में धरे

Tue, 20 Apr 2021 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Three accused of car theft arrested in Manali
कुल्लू। पुलिस ने जिला शिमला से कार चोरी कर मनाली लाने वाले तीन शातिरों को दबोचा है। तीनों की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद पुलिस की टीम इन पर नजर रख रही थी। जब तीनों जंगल की ओर भागे तो इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से चोरी की गई कार भी बरामद की गई है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी इससे पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रह चुका है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल यशपाल ने देखा कि राम बाग चौक के पास एक वाहन गलत तरीके से पार्क किया गया है। यह संदिग्ध लग रहा था। इसके बाद उन्होंने कार के मालिक का पता कर उससे गुप्त रूप से संपर्क किया। इस पर वाहन मालिक ने बताया कि उसकी गाड़ी कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी। इस संबंध में 11 अप्रैल 2021 को जिला शिमला के पुलिस थाना ढली में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने पूरा दिन इस गाड़ी पर गुप्त निगरानी रखी। कुछ समय बाद तीन आरोपी ऑल्टो 800 कार के पास आए। लेकिन पुलिस को देखते ही वे जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने आरोपी शुभम (21) निवासी दलाश, तहसील आनी, जिला कुल्लू, सुरेंद्र कुमार (21) निवासी डोहाड़, तहसील आनी, कुल्लू और कमल (21) निवासी झाकड़, तहसील आनी, जिला कुल्लू को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि एटीएम में सेंध लगाने और अब कार चोरी करने वाले शातिरों को पकड़ने वाले होमगार्ड और पुलिस के जवानों को कमेंडेशन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed