फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   This time, Manali got snow, but the tourists melted away.

Kullu News: मनाली में इस बार बर्फ तो जमी, पर सैलानी पिघल गए

Wed, 04 Feb 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
This time, Manali got snow, but the tourists melted away.
मनाली में सोलंग नाला में उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
अव्यवस्था, लंबे जाम और ओवर चार्जिंग की शिकायतों ने दूर कर दिए मेहमान
विज्ञापन

भारी बर्फबारी होने के बावजूद पर्यटकों की आवाजाही में दर्ज की जा रही कमी
जनवरी की अपेक्षा फरवरी महीने में आधे से भी कम हो गई पर्यटकों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। बर्फबारी आमतौर पर पर्यटन की रौनक बढ़ा देती है। वहीं, इस बार मनाली में हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। अव्यवस्था, लंबे जाम और ओवर चार्जिंग की शिकायतों ने सैलानियों को मनाली से दूर कर दिया है, जिसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है।
भारी बर्फबारी होने के बावजूद मनाली में पर्यटकों की आवाजाही में कमी दर्ज की जा रही है। 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के दौरान पर्यटकों को आने वाली दिक्कतों का नकारात्मक प्रचार होने से पर्यटन कारोबार को झटका लगा है। जनवरी महीने के शुरुआती दौर की अपेक्षा महीने के आखिर और फरवरी के शुरुआती दिनों में पर्यटकों की संख्या आधे से भी कम हो गई है। पर्यटन स्थलों में रौनक तो है लेकिन पर्यटकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि 23 जनवरी के बाद जो हालात बने, उससे पर्यटन कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। बर्फ से निपटने के पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण 16 किलोमीटर के दायरे में जाम लग गया। पर्यटक पूरी रात जाम में फंसे रहे। सोशल मीडिया से लेकर ब्लॉगरों ने इसका जमकर प्रचार किया। ओवरचार्जिंग को लेकर भी सोशल मीडिया में पोस्टें डाली गईं। इसका सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर देखने को मिल रहा है। जनवरी के प्रथम सप्ताह तक मनाली में रोजाना लगभग 2,000 पर्यटक वाहन आ रहे थे। दूसरे सप्ताह यह आंकड़ा 1000 से 1200 चल रहा था लेकिन 23 जनवरी के बाद अचानक इस आंकड़े में 50 प्रतिशत कमी आई है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो इस बार 31 जनवरी को 677, एक फरवरी को 638 और दो फरवरी को 437 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। तीन और चार फरवरी को भी मनाली आने वाले पर्यटकों को संख्या बेहद कम दर्ज की गई। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि प्रशासन के बर्फ से निपटने के प्रबंध नहीं थे। बर्फबारी के बाद गाड़ियां सड़क में फंसीं और जाम लग गया। चार दिन के इस लंबे जाम कि वजह से सोशल मीडिया में मनाली का नकारात्मक प्रचार हुआ। परिणाम स्वरूप पर्यटकों की संख्या घट गई। उन्होंने कहा कि होटलों की बुकिंग न केवल रद्द हुई बल्कि आगामी बुकिंग पर भी असर देखने को मिल रहा है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंदर ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी के बाद अमूमन पर्यटकों की संख्या बढ़ती रही है लेकिन इस बार इसका उलट हुआ। पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इस महीने के अंतिम पखवाड़े में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। शादियां होने के बाद हनीमून मनाने के लिए नव विवाहित जोड़े मनाली का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed