{"_id":"67cc7be9fb922f188c0cca00","slug":"thirot-mahila-mandal-honored-for-preventing-drug-abuse-kullu-news-c-89-1-klu1002-142812-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशीली दवाओं का दुरुपयोग रोकने पर थिरोट महिला मंडल सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशीली दवाओं का दुरुपयोग रोकने पर थिरोट महिला मंडल सम्मानित
Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
आर्थिकी मजबूत करने महिलाओं का विशेष योगदान : रजनीश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केलांग में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केलांग में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता एसडीएम रजनीश शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि जिले की महिलाएं देश और प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
जिले की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के साथ अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार डोगरा ने बताया की पूरे वर्षभर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका समाज में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। लाहौल-स्पीति का शिशु लिंगानुपात में स्थान बहुत आगे हुआ है।
कार्यक्रम में बीईईओ छिमे आंगमो विशिष्ट अतिथि थीं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सशक्तीकरण आदि विषयों पर बात रखी। इस दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लोगों को संगठित करने की पहल करने के लिए महिला मंडल थिरोट को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से सरिता और अर्चना को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, उप निदेशक पशु पालन डॉ. अमिताभ, देविंद्र ठाकुर, डॉ. विवेक गुलेरिया और रमेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
--