{"_id":"622cc61072f29054cb68455b","slug":"there-will-be-better-cleanliness-system-in-the-city-kullu-news-sml40231785","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में होगी बेहतर सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में होगी बेहतर सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। नगर परिषद के सभी वार्डों से समय पर कूड़ा उठाया जाएगा। यह बात नप की पर्यवेक्षक अनिता ने कही।
जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को जोन-2 की महिला सफाई कर्मचारियों ने समीक्षा बैठक की। इसमें नगर परिषद के पर्यवेक्षक रमेश कुमार और अनिता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में विगत कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए अहम फैसले भी लिए गए। पर्यवेक्षक अनिता ने कहा कि नगर परिषद की डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। शहर वासियों से उनके घरों से ही गीला, सूखा कूड़ा और कांच अलग-अलग लिया जाएगा। इससे कचरा आसानी से छांटकर कूड़ा संयंत्र केंद्र के लिए भेजा जा सकेगा। ऐसा करने से कूड़े को छांटने की आवश्यकता नहीं रहेगी। साथ ही शहर में गंदगी भी नहीं फैलेगी। कहा कि कोई मकान मालिक अगर सफाई कर्मचारियों से उलझता है तो वह उससे स्वयं न उलझे। इसकी शिकायत ठेकेदार या सीधे पर्यवेक्षक से करें, ऐसे लोगों पर नप कार्रवाई करेगी। उधर, पर्यवेक्षक रमेश कुमार ने कहा कि नप के जोन-2 में 35 महिला सफाई कर्मचारी सेवाएं दे रही हैं। यह रोजाना अपने संबंधित क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही है। कहा कि समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों से नप के कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष को अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान अंगूरी देवी, सीमा, सुरिंद्र कौर, बालदासी, राखी, किरण, विमला, मुन्नी देवी, पूनम आदि उपस्थित रहे।