फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There will be a title clash in Kabaddi between Khokhan and Bajaura.

Kullu News: कबड्डी में खोखन-बजौरा में होगी खिताबी भिड़ंत

Thu, 27 Jun 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
There will be a title clash in Kabaddi between Khokhan and Bajaura.
कुल्लू के बजौरा स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के मैच में दमखम दिखाती ​खिल
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा में वीरवार को तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दौर के मुकाबले हुए। कबड्डी, वाॅलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन में छात्रा खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। छात्रा खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

कुल्लू खंड की खेलकूद प्रतियोगिता में 26 स्कूलों की 405 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य कविता कपूर ने कहा कि वॉलीबाल का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरशैणी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा की छात्राओं के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें बरशैणी स्कूल की छात्राएं सेमीफाइनल में पहुंची। खो-खो में सेमीफाइनल थरास और जल्लुग्रां स्कूल के बीच हुआ। इसमें थरास स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दियार और डीके चोंग स्कूल की टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में दियार स्कूल ने जीत हासिल किया। खो-खो का फाइनल मैच अब थरास और दियार स्कूल के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी का क्वार्टर फाइनल गड़सा स्कूल और भल्याणी स्कूल के बीच हुआ। इसमें गड़सा स्कूल ने मैच जीता। सेमीफाइनल मुकाबला खोखन और भुुंतर के बीच हुआ। इसमें खोखन ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल दियार और बजौरा स्कूल के बीच हुआ। इसमें बजौरा स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया।

वीरवार को नर्सिंग क्रिश्चियन कॉलेज के एमडी सुखदेव मसीह ने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 21,000 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed