{"_id":"66fbcb968a139735950d15ee","slug":"there-will-be-a-dance-competition-among-women-in-shairopa-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132029-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शाईरोपा में महिलाओं में होगी नाटी स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शाईरोपा में महिलाओं में होगी नाटी स्पर्धा
विज्ञापन
वन्य प्राणी सप्ताह में नेशनल पार्क करवाएगा प्रतियोगिता
पार्क के निदेशक संदीप शर्मा आज करेंगे कार्यक्रम का आगाज
........
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। जिले के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ दो अक्तूबर से होगा। पार्क क्षेत्र के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए यह उत्सव मनाया जा रहा है। पार्क की तीर्थन रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी परमानंद ने बताया कि शाईरोपा के नेचर लर्निग सेंटर में स्थानीय महिलाओं के लिए कुल्लवी नाटी प्रतिस्पर्धा होगी।
साथ ही स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी, समूहगान, कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में तीर्थन रेंज की पेखड़ी, नोहांडा, तुंग, मशियार, शिल्ली, कंडीधार, कलवारी और श्रीकोट के प्रधानों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं।
इस बार तीर्थन घाटी की दूरदराज ग्राम पंचायत श्रीकोट का महिला मंडल भी पहली बार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है। सप्ताह का शुभारंभ पार्क के निदेशक संदीप शर्मा करेंगे। इस दौरान आयोजित मेले में करवाई जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में देश विदेश के सैलानी भी आनंद उठा सकेंगे। संवाद