{"_id":"65e86490038c5851780f8a6d","slug":"there-was-a-stir-on-the-drama-of-kullvi-bushahri-shimla-kullu-news-c-89-1-klu1001-118215-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लवी, बुशहरी, शिमला की नाटी पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लवी, बुशहरी, शिमला की नाटी पर मचा धमाल
Thu, 07 Mar 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक सृजन का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने किया। पहले दिन सृजन में प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत, भजन गायन, गजल, लोकगीत, नृत्य पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्र एवं छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि सृजन कार्यक्रम का विद्यार्थियों में बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मंच से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में क्षितिज शर्मा, वंशिका, गीतांजलि, अमिशा सेन, स्मृति और उर्वशी ने भजन और गजल पेश की। वहीं मोहिनी, पलक, मन्नत, सरोज, आस्था, स्नेहा, मनस्वी शर्मा, संजना, तान्या, सिमरन, यामिनी ने शास्त्रीय गीतों पर नृत्य पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।
वंशिका, रोहित, विजय, कशिश शर्मा, यश, डिंपल, गीतांजलि, अक्षिता ठाकुर, निहाल ने फिल्मी गीतों पर डांस पेश किया। पायल और सहेलियों ने समूह नृत्य से समां बांधा। संध्या, आदित्य, अभि, आरती, तनुज, रजनी, रिया, श्रुति, सिमरन व निशा आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी ।
विज्ञापन
अंकुश एवं समूह के कलाकारों ने बुशहरी नाटी पेश कर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। महाविद्यालय कुल्लू के रोवर रेंजर्स ने शिमला नाटी, शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से लाहौली नाटी प्रस्तुत कर की गई। साइंस विभाग ने शिमला नाटी, जबकि एनएसएस की ओर से कुल्लवी नाटी पेश की गई। कुल्लवी नाटी का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
इस दौरान महाविद्यालय के विशिष्ट अतिथि ओपी ठाकुर, विंता ठाकुर, सोमकिशन, ललित, सपना, निर्मल, संतोष, लीलामणि, डॉ. एके यादव, हरि सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।