{"_id":"6826182e9303e67afe089599","slug":"there-was-a-huge-uproar-between-the-workers-who-had-come-to-remove-the-tents-in-raghupurgarh-and-the-youth-kullu-news-c-89-1-ssml1012-147635-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रघुपुरगढ़ में टेंट हटाने पहुंचे कर्मियों और युवाओं के बीच जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रघुपुरगढ़ में टेंट हटाने पहुंचे कर्मियों और युवाओं के बीच जमकर हंगामा
Thu, 15 May 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 May 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
रघुपुरगढ़ में टेंटों को हटाने को पहुंची वन विभाग की टीम और स्थानीय युवा। स्त्रोत वीडियोग्रेब।
एक घंटे तक चलता रहा विरोध, पुलिस को लेकर पहुंची थी वन विभाग की टीम
विरोध के बाद वापस लौटी टीम, युवा बोले- बिना सूचना दिए हटाए जा रहे टेंट
पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हैं क्षेत्र के युवा, बोले - तय राशि का कर रहे भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन सीजन के बीच वन विभाग और रघुपुरगढ़ में अपना रोजगार कमा रहे स्थानीय युवाओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। वन विभाग की टीम पुलिस को लेकर पहुंची थी और यहां लगाए टेंटों को हटाना शुरू किया। इसकी भनक जब यहां पर्यटन कारोबार से जुड़े अन्य युवाओं को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद खूब हंगामा हुआ। इस दौरान वन विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में एक टेंट को पॉवर चैन के जरिये उखाड़ा गया।
करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। युवाओं के रोष को देखते हुए वन विभाग की टीम को वापस लौटना पड़ा। पर्यटन गतिविधियां कर रहे रघुपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवाओं ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग की टीम बिना किसी नोटिस और सूचना रघुपुरगढ़ पहुंची और उनके टेंटों को उखाड़ना और तोड़ना शुरू कर दिया।
रघुपुर इको टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष उगम राम ठाकुर, विजय ठाकुर, जगदीश, सुनील कुमार, बिट्टू और पवन ने कहा कि वन विभाग की ओर से निर्धारित राशि सभी दे रहे हैं, बावजूद उन्हें यहां से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की मनमानी से घाटी के युवाओं को बेरोजगार और बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें हटाना है तो सरकार उन्हें रोजगार प्रदान करे।
विज्ञापन
उगम राम ठाकुर ने कहा कि वन विभाग रोज कोई न कोई गाइडलाइन लेकर पहुंचता है। पर्यटन सीजन के बीच इस तरह से युवाओं को परेशान करना ठीक नहीं है। टेंट चलाने वाले युवाओं का कहना है कि स्थानीय युवाओं ने रघुपुरगढ़ को पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान दी है। उधर, वनमंडलाधिकारी लुहरी चमन राव ने कहा कि वह युवाओं का रोजगार नहीं छीन रहे हैं, बल्कि उन्हें एक व्यवस्था के तहत टेंट लगाने और कारोबार करने को कहा जा रहा है। कहा कि जैसे सरयोलसर में पर्यटन गतिविधियां चल रही हैं, उसी तर्ज पर रघुपुरगढ़ में भी व्यवस्था बनाई जा रही है।
--