{"_id":"68b87b7695ce769fa400d5b7","slug":"there-is-no-shortage-of-medicines-in-health-institutions-kullu-news-c-89-1-ssml1015-156167-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की नहीं कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की नहीं कमी
Wed, 03 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
बारिश से पहले केंद्रीय भंडार कुल्लू से भेजी गई खेप : सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंयी
कुल्लू। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। पांचों स्वास्थ्य खंडों को बारिश से पहले दवाओं की खेप भेज दी गई थी और दवा मिल चुकी है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कही।
उन्होंने कहा कि उपमंडल बंजार में सभी दवाएं स्वास्थ्य संस्थानों उपलब्ध हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी बंजार डॉ. नीलम शर्मा ने जानकारी दी कि दवाओं की आपूर्ति 17 जुलाई को केंद्रीय भंडार कुल्लू से प्राप्त कर ली गई थी। इस आपूर्ति को खंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सकों को आवश्यकतानुसार आपातकालीन दवाओं को स्थानीय खरीद रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) अथवा जन स्वास्थ्य निधि से करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की कमी नहीं है। सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। संवाद