{"_id":"666d69e91c7d31d03c008bf0","slug":"theft-in-the-temple-of-devta-than-in-shim-kullu-news-c-89-1-klu1001-124766-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिम में देवता थान के मंदिर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिम में देवता थान के मंदिर में चोरी
विज्ञापन
शातिर 1500 रुपये नकद और चांदी के दो सर्प चुरा ले गए
आसपास के दो घरों के ताले भी तोड़े, वारदात से सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के शिम गांव में देवता थान के मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। शातिरों ने शुक्रवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर यहां से कुछ नकदी और चांदी के दो सर्प चोरी करके ले गए। यही नहीं, शातिरों ने दो अन्य घरों के भी ताले तोड़े। चोरी की वारदात के बाद स्थानीय लोगाें में दहशत है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को शातिरों ने शिम गांव में देवता थान के मंदिर को निशाना बनाया। शातिर यहां से करीब 1500 रुपये नकद और चांदी के दो सर्प चुरा ले गए। चोरी की घटना का पता देवलुओं को शनिवार सुबह चला। शातिरों ने आसपास के दो घरों के ताले भी तोड़े। यहां से शातिर कुछ चुरा नहीं पाए हैं।
शातिरों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नशेड़ी मंदिर परिसर में बैठ कर नशा करते हैं, जो ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से अपील की है कि यहां रात के समय गश्त लगाई जाए। देवता थान के कारदार बीर सिंह ने कहा कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पतलीकूहल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। शातिर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे। संवाद