{"_id":"679cc4af792ceb0f3a0f0a3b","slug":"theater-will-resonate-in-villages-comedy-drama-bichchu-will-be-staged-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140234-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गांवों में गूंजेगा रंगमंच, हास्य नाटक ‘बिच्छू’ का होगा मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गांवों में गूंजेगा रंगमंच, हास्य नाटक ‘बिच्छू’ का होगा मंचन
Sat, 01 Feb 2025 10:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:07 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के गांवों को रंगमंच से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन दो से 16 फरवरी तक पांच गांवों में हास्य नाटक ‘बिच्छू’ का मंचन करेगा। ‘रंगमंच गांव-गांव, आंगन-आंगन’ अवधारणा के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे गांवों में रंगमंच को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा।
दो फरवरी को जमोट गांव में नाटक मंचन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। आठ फरवरी को शमशी, नौ को भुंतर, 12 को लंकाबेकर और 16 फरवरी को बनोंतर में नाटक का मंचन किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस पहल के जरिए युवाओं को रंगमंच की विधाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देगा।
उन्होंने कहा कि कहा कि नाटक के मंचन में उनके साथ रेवत राम विक्की, परमानंद, जीवानंद, श्याम लाल, सूरज, अनामिका, पायल, आंचल, अनन्या मंच तथा मीनाक्षी, वैभव ठाकुर, देस राज व अमायरा मंच पार्श्व में अपना योगदान देंगे। इस पहल से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, जिससे स्थानीय कलाकारों और युवाओं को रंगमंच के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।