फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The works of central schemes will be inspected: Rahul

केंद्रीय योजनाओं के कार्यों का होगा निरीक्षण : राहुल

Mon, 07 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The works of central schemes will be inspected: Rahul
केलांग (कुल्लू)। जिला लाहौल स्पीति में केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के विकासात्मक कार्यों की निगरानी की जाएगी। यह निगरानी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से की जाएगी। मंत्रालय की ओर से तैनात मॉनिटर योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे। केलांग में राष्ट्र स्तरीय निगरानी समिति के मॉनिटरों ने सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की प्रायोजित स्कीमों के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए विभाग योजनाओं का भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि का ब्यौरा उपलब्ध करवाएं। राष्ट्र स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य अनुपम नेगी ने अधिकारियों के साथ चर्चा कर कहा कि विगत पांच वर्षों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन का मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दीन दयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास, डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण स्वामित्व कार्यों का भी निरीक्षण किया जाएगा। ग्राम पंचायत वारपा में सात, सलग्रां और तिंदी तथा सिस्सू और कोकसर में नौ अक्तूबर को कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed