फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The work of the bridge is not complete even in August, far away in October.

अगस्त तो दूर अक्तबूर में भी पुल का काम पूरा नहीं

Fri, 22 Oct 2021 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
The work of the bridge is not complete even in August, far away in October.
कुल्लू। जिला मुख्यालय में दस करोड़ की लागत से बना डबललेन भूतनाथ पुल पिछले तीन सालों से बेकार पड़ा है। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी पुल का निरीक्षण किया। विभाग व सरकार की ओर से पुल को ठीक किए जाने का महज आश्वासन ही मिला है। ऐसे में बंद पड़ा पुल चुनावी मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला मुख्यालय में क्षतिग्रस्त भूतनाथ पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए अगस्त माह तक बहाल करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए बाकायदा शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं निरीक्षण भी कर चुके हैं। सरकार व लोनिवि पुल की जल्द मरम्मत के दावे ही कर रहे हैं। सभी दावे, आश्वासन हवा हवाई साबित हो रहे हैं। पुल की बहाली के लिए डेट पर डेट ही मिल रही है। दस करोड़ की लागत से बना पुल यातायात के लिए बंद पड़ा हुआ है। इसके बाद लोनिवि ने मरम्मत कार्य के लिए 2.68 करोड़ की राशि के टेंडर लगाए। लेकिन लोगों को तीन साल बाद भी पुल की सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

कुल्लू वासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री स्वयं पुल का निरीक्षण कर चुके हैं। मरम्मत कार्य कर रही कंपनी और लोनिवि ने 15 अगस्त तक पुल को वाहनों के लिए बहाल करने का दावा किया था। ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल का मरम्मत कार्य लंबा खींचता जा रहा है। उधर, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने कहा कि पुल का मरम्मत कार्य जारी है। कंपनी ने भूतनाथ पुल के कुछ सैंपल लिए हैं। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और विभाग जनता को बना रहे बेवकूफ
अमित गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार और लोनिवि जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। अप्रैल 2021 में मुख्यमंत्री संकल्प योजना पर भी पुल की मरम्मत न होने की शिकायत दर्ज की गई थी। विभाग ने 15 दिनों में मरम्मत कार्य पूरा करने का दावा किया था। विभाग का यह दावा हवा हुआ है।
तीन सालों से झूठ बोलकर जनता को किया गुमराह
खुशहाल ने कहा कि तीन सालों से झूठ बोला जा रहा है। कुल्लू की जनता को गुमराह किया गया है। सरकार और विभाग पुल की मरम्मत करवाने में नाकाम रहा है। पुल के टेस्ट का बहाना बनाया जा रहा। मरम्मत कार्य पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।
पुल से आवाजाही बंद, बढ़ रही परेशानी
आशीष कपूर ने कहा कि भूतनाथ डबललेन पुल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। जनता समेत पर्यटकों की परेशानी बढ़ रही है। ट्रैफिक वन-वे किया गया है। इससे लोगों को तीन से चार किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। भूतनाथ पुल की मरम्मत होने से दिक्कत दूर होगी।

पुल की मरम्मत के विभागीय दावे हवा
कर्ण ग्रोवर ने कहा कि ब्यास नदी पर बना डबललेन पुल सालों से बंद पड़ा है। जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत के सभी सरकारी और विभागीय दावे हवा हो गए हैं। अक्तूबर माह समाप्त होने वाला है। पुल की दशा जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed