{"_id":"69f34b6f5ed85e251301a736","slug":"the-work-of-security-wall-should-be-completed-soon-in-manikaran-kullu-news-c-89-1-ssml1015-175164-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मणिकर्ण में शीघ्र पूरा किया जाए सुरक्षा दीवार का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मणिकर्ण में शीघ्र पूरा किया जाए सुरक्षा दीवार का कार्य
विज्ञापन
लावारिस पशुओं की सेवा करती बंजार कॉलेज की एनएसएस इकाई की स्वयं सेवी। -कॉलेज प्रबंधन
कुल्लू। जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मणिकर्ण पर पार्वती नदी का खतरा मंडरा रहा है। गांव को बचाने के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बरसात से पहले यदि दीवार का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो मणिकर्ण गांव को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू से मिला और समस्या से अवगत करवाया। महिला मंडल मणिकर्ण की प्रधान कमला देवी, राकेश उपाध्याय और स्थानीय निवासी सत्यदेव ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इसके चलते गांव पर लगातार खतरा बना हुआ है।
कहा कि इस बरसात से पहले दीवार का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो गांव का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश के दौरान भी उन्हें घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूरन अब उन्हें अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखनी पड़ी है। संवाद