{"_id":"6371240353be38049745384c","slug":"the-white-sheet-of-snow-enticed-the-tourists-kullu-news-sml4277143119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ की सफेद चादर ने पर्यटकों को लुभाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ की सफेद चादर ने पर्यटकों को लुभाया
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के समीप बर्फ के दीदार को पहुंचे सैलानी।-संवाद
- फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। ऐसे में बर्फ की सफेद चादर पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद लाहौल में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अटल टनल रोहतांग के रास्ते रोजाना सैकड़ों पर्यटक सिस्सू पहुंच रहे हैं। इन दिनों अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल समेत सिस्सू और कोकसर में पर्यटकों का तांता लगा है। बर्फ देखने की चाहत लिए पर्यटक सिस्सू का रुख कर रहे हैं। वहीं पर्यटकों की रोजाना बढ़ती संख्या को देखकर पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं। कारोबारी पर्यटन सीजन के बेहतर होने की कयास लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि अटल टनल रोहतांग का दीदार करने के बाद पर्यटक सीधे सिस्सू का रुख कर रहे हैं। माइनस तापमान के बावजूद पर्यटक हसीन वादियों में अठखेलियां कर रहे हैं। रविवार को पर्यटक अटल टनल, सिस्सू, जंखर फलोंग और कोकसर में मस्ती करते दिखे। स्थानीय पर्यटन कारोबारी सुभाष, संजीव, अनिल, सोनम, दिनेश, राजू ने कहा कि बर्फ की चादर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि इस बार कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। जिला कुल्लू में भी पर्यटक साहसिक गतिविधियों में रुचि दिखा रहे हैं। रविवार को ब्यास की शीत जलधारा में पर्यटकों ने रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। राफ्टिंग प्वाइंट रायसन, बबेली, पिरड़ी, भुंतर और शाढ़ाबाई में पूरा दिन पर्यटकों की आवाजाही होती रही। इसके अलावा पर्यटकों ने मनाली, सोलंगनाला, नेहरूकुंड, नग्गर और काईस गोंपा आदि क्षेत्रों का रुख भी किया। -संवाद