फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The wheels of the bus coming out of Bhalyani stopped in the middle of the road

Kullu News: बीच डगर थमे भल्याणी के निकली बस के पहिये

Sat, 03 May 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 May 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
The wheels of the bus coming out of Bhalyani stopped in the middle of the road
कुल्लू के लगघाटी में भल्याणी एचआरटीसी की बस सेवा आधे रास्ते में खराब।-संवाद
एचआरटीसी की बस खराब होने से यात्री परेशान, पैदल करना पड़ा सफर
विज्ञापन

निगम का दावा, दूसरी बस मुहैया करवाई, आ गई थी तकनीकी खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
भल्याणी (कुल्लू)। एचआरटीसी की बस सेवा लगघाटी के लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। कुल्लू से भल्याणी रूट पर चलने वाली बस शनिवार को भल्याणी तक नहीं पहुंच पाई। बस कुल्लू से पांच किलोमीटर आगे सुम्मा में हांफ गई।

कुछ देर तक सवारियां बारिश में बस के ठीक होने का इंतजार करती रहीं, लेकिन बस ठीक नहीं हुई तो सवारियों ने पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रुख किया।
गौर रहे कि कुल्लू से भल्याणी रूट पर चलने वाली बस अंतरराज्यीय बस अड्डा से बस दोपहर बाद 04:30 बजे भल्याणी के लिए निकली थी। सुम्मा में हांफ गई। इस कारण करीब 30 सवारियों को भारी बारिश के बीच पैदल सफर करना पड़ा। यात्री शिवानी, अशोक, देवी सिंह, राम सरण, देवचंद, बबीता, सोनाक्षी ने कहा कि एचआरटीसी की कुल्लू से लगघाटी के लिए चलाई जा रहीं बसें बार-बार खराब हो रही हैं। इससे सवारियों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कालंग के बाद अब भल्याणी रूट की बस भी हांफ रही है। निगम से नई बस चलाने की मांग की है। उधर, निगम के अड्डा प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। बस को दुरुस्त कर भल्याणी भेजा गया है। यात्रियों के लिए दूसरी बस मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed