फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The weekend brought back the charm to Manali's resorts.

Kullu News: वीकेंड पर मनाली की सैरगाहों में लौटी रौनक

Sun, 26 Oct 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 26 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The weekend brought back the charm to Manali's resorts.
मनाली के मॉल रोड़ पर उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
अटल टनल के आर-पार हुए 5,884 वाहन, 800 पर्यटक वाहन परमिट लेकर रोहतांग पहुंचे
विज्ञापन

आपदा के बाद पहली बार पर्यटन नगरी के होटलों की ऑक्यूपेंसी भी 50 फीसदी तक पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली/सिस्सू। आपदा के बाद इस वीकेंड मनाली पर्यटकों से गुलजार रहा। अटल टनल के आर-पार 5,884 वाहन पहुंचे जबकि रोहतांग में 800 पर्यटक वाहन परमिट लेकर गए। मालरोड और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है।
होटलों की ऑक्यूपेंसी करीब 50 फीसदी तक पहुंच गई है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन खराब सड़कें और धूल भरा मार्ग अभी भी यात्रियों के लिए चुनौती बने हुए हैं। इस वीकेंड में मनाली आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा आपदा के बाद सबसे अधिक दर्ज किया गया है। वीकेंड पर मनाली में 30,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार 24 अक्तूबर को 5,567 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए जबकि 25 अक्तूबर को यह आंकड़ा 5,884 दर्ज किया गया। रोहतांग में शुक्रवार को 718 पर्यटक वाहन परमिट लेकर गए। शनिवार को 800 वाहन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि पर्यटकों कि संख्या बढ़ रही है। ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में अब जल्द से जल्द खराब सड़कों की हालत को सुधारा जाना चाहिए। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। पर्यटन कारोबार अब रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन सड़कों की हालत सही नहीं होने से पर्यटक परेशान हैं। धूल से लोगों का सफर करना मुश्किल हो गया है। होटल कारोबारी प्रीतम, सुरेश, विवेक ने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। रोजाना मनाली में लगभग 800 वाहन प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटक बढ़ने से यातायात नियंत्रण को योजना बनाई गई है। फोरलेन सड़क तैयार नहीं होने से यातायात पुलिस थाना होकर जाने वाली पुरानी सड़क से चल रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed