फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The valley will smell with the fragrance of ghee, khichdi

घी, खिचड़ी की खुशबू से महकेगी घाटी

Wed, 12 Jan 2022 08:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
The valley will smell with the fragrance of ghee, khichdi
कुल्लू। मकर संक्रांति को लेकर कुल्लू जिले के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संक्रांति के दिन पूरी कुल्लू घाटी घी व खिचड़ी की खुशबू से महक उठेगी। इसके लिए लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

माघ संक्रांति से पहले हुई भारी बर्फबारी से लोगों की खुशी दोगुना हो गई है। इस दिन जिलाभर से स्वर्ग प्रवास पर गए कई देवी-देवता लौट आएंगे। इस दौरान कई जगहों पर बकरे काटने की भी परंपरा है। मकर संक्रांति के लिए बाह्य सराज से लेकर ऊझी घाटी में साजे की धूम रहेगी। जिले के बाह्य सराज आनी की रघुुपुर घाटी, जलोड़ी, बंजार की तीन कोठी, तीर्थन तथा सैंज आदि में मकर संक्रांति पर्व को बड़े ही चाव से मनाया जाता है। ग्रामीण खेम राज, रमेश चंद, उगम राम, अमर सिंह, सुनीता, खीला देवी, कांता देवी, हीरा देवी, प्रेम सिंह, निका राम तथा हीरा लाल ने कहा कि घाटी में मकर संक्रांति उत्सव को पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस दिन मेहमानबाजी का दौर भी खूब रहता है। दूर-दूर से मेहमान आते हैं। इस दिन विशेष रूप से घी और खिचड़ी को परोसा जाता है। कद्दू का विशेष मीठा व्यंजन बनाया जाएगा। कहा कि साथ ही परंपरा को निभाने के लिए बकरे काटे जाएंगे। इसके लिए ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर बकरों की खरीद फरोख्त की है। कहा कि मकर संक्रांति को लोग अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करेंगे। इसी दिन देवता खुडीजल समेत जिले के कई देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से लौटेंगे। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह ने कहा कि माघ संक्रांति को देवता खुडीजल सहित घाटी के कई देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed