{"_id":"69501402f1ce5fb5fb00efd8","slug":"the-traffic-jam-halted-the-movement-of-passengers-leaving-them-stranded-in-the-bus-for-seven-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165150-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाम ने रोकी रफ्तार, सात घंटे तक बस में फंसे रहे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाम ने रोकी रफ्तार, सात घंटे तक बस में फंसे रहे मुसाफिर
Sat, 27 Dec 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के ग्रांफू के समीप लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद
कड़ाके की ठंड में जिभी से घियागी तक दो किमी लंबा जाम लगने से परेशान रहे लोग
क्रिसमस मनाने के लिए भारी संख्या में आए सैलानियों के कारण लगा जाम
शुक्रवार शाम 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक रेंग-रेंगकर चलते रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार में हाईवे-305 पर जाम लगना शुरू हो गया है। शुक्रवार देर शाम से रात करीब 12 बजे तक जाम लगा रहा। जिभी से घियागी तक लगे दो किलोमीटर लंबे जाम के कारण पर्यटकों के आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुल्लू से आनी रूट पर जा रही एचआरटीसी बस भी सात घंटे तक फंसी रही। क्रिसमस मनाने के लिए देशभर से आए सैलानियों से जिभी घाटी भी गुलजार रही। इसका असर अभी भी देखने को मिल रहा है।
शुक्रवार शाम को करीब 5 बजे से रात 12 बजे तक बंजार से घियागी तक हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहे। खासकर जिभी से घियागी तक वाहन सात घंटे तक रेंगते रहे। जाम में फंसी कुल्लू से आनी जा रही निगम की बस को बंजार से घियागी तक पहुंचने में सात घंटे लग गए। इससे बस में सवार सवारियां परेशान हुईं। आम लोगों को भी अपने वाहनों से गंतव्य पहुंचने में कड़ाके की ठंड में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जलोड़ी दर्रा और सोझा से आ रहे पर्यटक भी देर रात को अपने होटल और होमस्टे में पहुंचे।
विज्ञापन
--
बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन बने जाम का कारण
बताया जा रहा है कि पर्यटकों की भारी संख्या और हाईवे-305 पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन जाम लगने का कारण बने। हालांकि, पुलिस और जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने होटलियरों और होमस्टे संचालकों से अपने मेहमानों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा है। बावजूद इसके कई सैलानी वाहनों को हाईवे-305 के किनारे खड़ा कर रहे हैं। हाईवे पर जाम लगने की सूचना के बाद बंजार पुलिस भी पहुंची। इस दौरान कई वाहन चालकों के चालान भी किए।
--
सड़क के किनारे वाहन खड़ा न करें सैलानी : एसपी
स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर और खेम राज वर्मा ने जाम से आम लोगों के साथ सरकारी बस की सवारियों को बेहाल होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी दोपहर के समय जिभी से घियागी के बीच वाहन रेंगते रहे। सड़क के किनारे खड़े किए वाहनों के कारण जाम की समस्या गंभीर हो रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने पर चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने पर्यटकों से भी सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा न करने की अपील की है।