फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The teacher apologized for misbehaving with the woman.

Kullu News: शिक्षक ने महिला से दुर्व्यवहार के लिए मांगी माफी

Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The teacher apologized for misbehaving with the woman.
एसएमसी के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने उपनिदेशक को सौंपी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी के प्राइमरी स्कूल भलाण में शिक्षक ने महिला से दुर्व्यवहार मामले में माफी मांगी है। स्कूल प्रबंधन समिति के हस्तक्षेप के चलते अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मंगलवार को खंड प्रारंभिक शिक्षा विभाग सैंज की एक टीम स्कूल पहुंची थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद अब मामले की रिपोर्ट खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सैंज की ओर से उपनिदेशक को सौंप दी गई है। गत 30 मार्च को बच्चों के परीक्षा परिणाम के दिन एक महिला अपनी बेटी के परीक्षा परिणाम के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाण में गई हुई थी। इसी बीच अपनी बेटी के परीक्षा परिणाम को लेकर महिला और शिक्षक के बीच हुई नोकझोंक का सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सैंज को मामले की जांच के आदेश दिए थे और इसकी रिपोर्ट मांगी थी। इस संबंध में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुलदीप कुमार ने कहा कि टीम स्कूल में गई थी, दोनों पक्षों में अब समझौता हुआ है। दोनों पक्षों ने अपना माफीनामा दिया है। उन्होंने कहा कि अब मामले को सुलझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed