फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The stream of Beas will increase the excitement of tourists in Ramshila too

Kullu News: रामशिला में भी सैलानियों का रोमांच बढ़ाएगी ब्यास की धारा

Mon, 28 Apr 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 28 Apr 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
The stream of Beas will increase the excitement of tourists in Ramshila too
कुल्लू के राम​शिला से पिरड़ी के लिए शुरू हुई रिवर राफ्टिंग पर्यटक उठाएगें लुत्फ।-संवाद
जिले में रायसन, बबेली, पिरड़ी और शाढ़ाबाई के बाद मिली एक और रिवर राफ्टिंग साइट
विज्ञापन

विधायक सुंदर ठाकुर ने किया शुभारंभ, ब्यास की लहरों के बीच अठखेलियां करेंगे सैलानी
स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के द्वार, पर्यटन कारोबार को भी मिलेगी गति
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। देवभूमि कुल्लू आने वाले सैलानी घाटी की हसीन वादियों में घूमने के साथ साहसिक खेलों का भी खूब आनंद उठाते हैं। रिवर राफ्टिंग का रोमांच उनके दौरे को यादगार बना देता है।
कल-कल बहती ब्यास नदी की धारा में लहरों के बीच मस्ती करना सैलानियों को खूब पसंद आता है। हवा के ठंडे झोंकों से राहत दिलाने वाली जिले की वादियों के साथ ब्यास के ठंडे पानी में अठखेलियां करने के लिए रायसन, बबेली, पिरड़ी और शाढ़ाबाई के बाद अब रामशिला में भी नई जगह मिली है। नई साइट का सोमवार को सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शुभारंभ किया। पर्यटन सीजन शुरू होते ही नई राफ्टिंग साइट मिलने से पर्यटन कारोबारियों को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

नई रिवर राफ्टिंग साइट शुरू होने से खराहल घाटी के सैकड़ों युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर खुले हैं। पर्यटन कारोबार को इससे फायदा होगा। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि पर्यटक साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए कुल्लू-मनाली आते हैं। पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग की नई साइट मिलने से इनकी संख्या में इजाफा होगा। कुल्लू शहर में पीज पैराग्लाइडिंग साइट के बाद रामशिला से रिवर राफ्टिंग का लुत्फ भी पर्यटक ले सकेंगे। सरकार ने रामशिला से पिरड़ी साइट को मंजूरी दी है। पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा, समिति सदस्य विशाल महंत, पूर्व उपप्रधान अरविंद ठाकुर, समिति सदस्य लाल चंद ठाकुर, पूर्व प्रधान निर्मला ठाकुर और मुनीष भंडारी ने कहा कि नई रिवर राफ्टिंग साइट के शुरू होने से होने से खराहल घाटी के युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed