फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The space for the deities' encampments has shrunk; the paths have grown narrow.

Kullu News: देवताओं के शिविरों की जगह सिमटी, रास्ते तंग

Tue, 20 Oct 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The space for the deities' encampments has shrunk; the paths have grown narrow.
उपायुक्त कार्यालय के साथ  लगे बाह्य सराज के देवताओं  के अस्थायी ​शिविरों की जगह  तंग होने से दे
कुल्लू। उपायुक्त कार्यालय के साथ लगते दशहरा मैदान में बाह्य सराज के देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों की जगह साल दर साल सिमटती जा रही है। दुकानों के लिए जगह बढ़ने से देव शिविरों के लिए स्थान कम पड़ रहा है। इससे देवी-देवताओं के कारदारों और कारकूनों में जिला प्रशासन व दशहरा उत्सव समिति के प्रति रोष है। उनका कहना है कि शिविरों के बीच रास्ते इतने तंग हो गए हैं कि देवलुओं और आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पहले जिस रास्ते से अग्निशमन वाहन आसानी से गुजर जाता था, वहां अब छोटे वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

कारदारों के अनुसार, इस स्थान पर खुडीजल, व्यास ऋषि, कोट पझारी, टकरासी नाग, चोतरू नाग और बिशलूनाग के अस्थायी शिविर हैं। दुकानों के लिए जगह बढ़ने से इन शिविरों में बजंतरियों के लिए टेंट लगाने तक की जगह कम पड़ रही है। कारदारों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों में देवताओं के अस्थायी शिविरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में संकरे रास्तों के कारण अग्निशमन वाहन का मौके तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। आपात स्थिति में यह बड़ी समस्या बन सकती है।
विज्ञापन

कारदार शेर सिंह, भागे राम राणा, इंद्र सिंह और अमर सिंह ने बताया कि इस समस्या को जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष उठाया गया था, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले को दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के समक्ष उठाया जाएगा। उधर, दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि देवी-देवताओं के कारकूनों और देवलुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में कारदारों से जानकारी लेकर समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed