Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The size of pears remained small due to less rain

Kullu News: कम बारिश से छोटा रह गया नाशपाती का साइज

Wed, 11 Jun 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The size of pears remained small due to less rain
जिले में तीन सप्ताह बाद शुरू होगा सीजन, आकार न बनने से बागवान चिंतित
विज्ञापन

बागवान बोले - बाजार में छोटे साइज की नाशपाती को नहीं मिलेंगे बेहतर दाम
सेब के बाद नाशपाती का होेता है ज्यादा उत्पादन, व्यापारी हाथोंहाथ खरीदते हैं रसीला फल

बलदेव राज

कुल्लू। जिले में जुलाई के पहले सप्ताह से प्लम के बाद नाशपाती का सीजन भी शुरू हो जाएगा। बारिश न होने से इस बार नाशपाती का साइज नहीं बन पाया है। साइज कम होने से बागवानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
आकार छोटा रहने से उत्पादन कम होगा। मंडियों में छोटे साइज की नाशपाती के दाम बेहतर नहीं मिलेंगे। इससे जिले के बागवान चिंतित हैं। जिले में सेब के बाद सबसे अधिक नाशपाती का उत्पादन होता है। रसीले फल को व्यापारी हाथोंहाथ खरीदते हैं।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के व्यापारी सीजन की आहट को देखते हुए अब बागवानों से संपर्क साध रहे हैं। 15 जून के बाद कुल्लू में व्यापारियों का आना शुरू हो जाएगा। कई व्यापारी बगीचों में ही खरीदते हैं। इस साल नाशपाती की फसल ठीक बताई जा रही है, लेकिन मई में कम बारिश का असर नाशपाती के आकार पर दिख रहा है। प्लम का तुड़ान इन दिनों कुल्लू के निचले इलाकों में शुरू हो गया है। प्लम का साइज भी इस बार मौसम की मार के चलते नहीं बना है। बागवान उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम खुलकर बरसे तो नाशपाती का आकार उम्दा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान अमर चंद, हेमराज ठाकुर और प्रेम सिंह ने कहा कि व्यापारियों ने नाशपाती खरीदने के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कुल्लू में करीब 30 से 40 फीसदी बागवान अपने बगीचों को ठेके पर व्यापारियों को देते हैं।
--

सेब के साथ नाशपाती का भी कुल्लू जिले के बागवानों की आर्थिकी में योगदान है। निचले इलाकों में जुलाई के पहले सप्ताह से तुड़ान शुरू हो जाएगा। नाशपाती का आकार इस बार नहीं बन पाया है। बागवानों को नाशपाती और सेब के उचित दाम मिलें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - सुनील राणा, महासचिव, कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन



--
अभी मंडियों में सेंटारोजा प्लम ही आ रहा है। बागवान फसलों के तुड़ान में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही फसल को मंडी में लाएं। - मानस कुमार सूद , अध्यक्ष, भुंतर सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed