फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Shugs Band, Faisal Ashoor and Rosie Sharma made the audience dance

Kullu News: द शुग्स बैंड, फैसल अशूर और रोजी शर्मा ने नचाए दर्शक

Sun, 17 Aug 2025 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 17 Aug 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
The Shugs Band, Faisal Ashoor and Rosie Sharma made the audience dance
केलांग में जनजातीय उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने जमाया रंग
विज्ञापन

पारंपरिकता और आधुनिकता का देखने को मिला संगम

संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया और दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने की, जबकि उपायुक्त एवं जनजातीय महोत्सव समिति की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। संध्या की शुरुआत लाहौल की पारंपरिक जबरो और छबस्क्यान नृत्य से हुई। इसके बाद लायुल सुर संगम समूह ने मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा। चंबा से आए एलएसी ग्रुप और धर्मशाला के हाईजैकर्स म्यूजिकल ग्रुप ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे लद्दाख के दा शुग्स बैंड, जिन्होंने आधुनिक फोक शैली में लद्दाखी संस्कृति को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाहौल के प्रसिद्ध गायक फैसल अशूर ने लोक गीतों से समा बांधा, जबकि गायिका रोजी शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक संध्या के दौरान आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता ने युवाओं को मंच प्रदान किया, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक परिधानों की छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस बार मेले की खासियत शून्य कचरा रहा, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन में पारंपरिकता और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed